Uturn Time
Breaking
ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध:सेबी ने 11,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना आईएसएचआरएई लुधियाना सब-चैप्टर की नई टीम का गठन, इंजीनियरिंग क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग डीएम रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश, अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं शंघाई में ‘चाइना साइकिल शो 2026’ में भाग लेने जाएगा फिको का 56 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली गैंगस्टरों ते वार का 95वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 577 स्थानों पर छापेमारी; 309 गिरफ्तार छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है एआईएफ योजना : मोहिंदर भगत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है बठिंडा पुलिस ने 04 अवैध हथियारों सहित 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
Logo
Uturn Time
नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत ढकोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना ढकोली के प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह के नेतृत्व में एएसआई मेवा सिंह की निगरानी में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर पांच युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र स्वर्गीय अमित कुमार लाल निवासी सेक्टर-17, पंचकुला; शिवम सिंह पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह निवासी सेक्टर-17ए, चंडीगढ़; भगवान पुत्र हवा सिंह निवासी सूरजपुर, जिला पंचकुला; अमनदीप सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी गांव जीवेरी, जिला यमुनानगर; तथा नरिंदर सिंह सैनी पुत्र सतपाल सिंह सैनी निवासी गांव रामगढ़, जिला पंचकुला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ थाना ढकोली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी आपस में जुड़े हुए हैं और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। इस दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे हेरोइन कहां से लाते थे और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करते थे। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।