Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान कोहिनूर ढाबा के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय सूचनादाता ने सूचना दी कि बिंदर कुमार नामक युवक हॉप-अप, चंडीगढ़-अंबाला हाईवे के पास नशा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान से संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान बिंदर कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी अबोहर (फाजिल्का) हाल निवासी शर्मा एस्टेट, लोहगढ़ रोड, जीरकपुर के रूप में बताई। जांच अधिकारी हवलदार कुलविंदर सिंह ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत उसके अधिकारों के बारे में अवगत कराया। आरोपी ने मजिस्ट्रेट या गजटेड अधिकारी के समक्ष तलाशी करवाने से इनकार करते हुए पुलिस पर भरोसा जताया और मौके पर ही अपनी तलाशी देने की सहमति दी। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस आरोपी को सिविल अस्पताल डेराबस्सी लेकर गई, जहां उसका डोप टेस्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट में युवक के शरीर में नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में मोर्फिन और अन्य तत्व पॉजिटिव पाए गए। डोप टेस्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।