Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब सरकार ने विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महीने में दो एनआरआई बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया है। आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के उपरांत यह जानकारी देते हुए एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि हर महीने के दूसरे बुधवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि महीने में एक बार डिवीजन स्तर पर भौतिक/ फिजिकल बैठक होगी। एनआरआई मंत्री ने बताया कि ये बैठकें मालवा-1, मालवा-2, माझा और दोआबा डिवीजनों के अनुसार आयोजित की जाएंगी, ताकि हर क्षेत्र के एनआरआई पंजाबी अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकें और उनका समाधान प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बैठक के लिए आवेदन निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले तक स्वीकार किए जाएंगे और बैठक वाले दिन ही उनका निपटारा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य एनआरआई पंजाबियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर एनआरआई मामलों के सचिव श्री वी.एन. जाडे, जालंधर के डिविजनल कमिश्नर एवं सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री रामवीर, विशेष सचिव एनआरआई मामले श्रीमती अमनदीप कौर, एडीजीपी एनआरआई मामले श्री आर.के. जैसवाल तथा एआईजी श्री अजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।