Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
तरनतारन/यूटर्न/25 अप्रैल। पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरनतारन जिले से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 किलो 101 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बिधि चंद छीना गांव निवासी बहादुर सिंह पुत्र मलकीत सिंह के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत पंजाब पुलिस गैंगस्टरों और ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर ड्रग तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा और तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा के नेतृत्व में विभिन्न टीमें गठित की गई थीं। सीआईए स्टाफ तरनतारन के इंचार्ज इंस्पेक्टर रूपिंदरपाल सिंह और उनकी टीम को तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी मिली थी। इसमें पता चला कि बहादुर सिंह पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर भारत-पाकिस्तान सीमा से हेरोइन की खेप मंगवाता था और इसे तरनतारन के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। खुफिया जानकारी पर नाकेबंदी कर पकड़ा सूचना के आधार पर, सीआईए स्टाफ तरनतारन की टीम ने तरनतारन जिले के गग्गोबुहा इलाके में एक विशेष नाकाबंदी की। डीएसपी सिटी तरनतारन की मौजूदगी में आरोपी बहादुर सिंह को उसकी एक्टिवा स्कूटर (नंबर PB46-AJ-8796) पर हेरोइन सप्लाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कुल 5 किलो 101 ग्राम हेरोइन और एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया। पाकिस्तानी तस्करों से संबंध कबूला आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन झबाल में मुकदमा नंबर 61, अपराध 21-सी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं और वह तरनतारन सहित पंजाब के विभिन्न जिलों में हेरोइन की सप्लाई करता था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है। ---