Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/25 अप्रैल। लुधियाना के श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर, सिविल लाइन में संकीर्तन सम्राट पूज्य पंडित जगदीश चंद्र कोमल जी का जन्मदिन शनिवार को जानकी जयंती के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राज कुमार शर्मा जी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद श्री हरिपाल आहूजा एवं उनके साथियों द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ किया गया। तत्पश्चात श्री सिद्ध पीठ परिकर के सुनील कालिया, ललित शर्मा, राघव उप्पल, बृजमोहन ढींगरा, काले खान रावल, विशाल अरोड़ा और केशव जोशी द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया। प. राज कुमार शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को पंडित जगदीश चंद्र कोमल जी के जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम इस पावन दिवस को हर वर्ष जानकी जयंती के रूप में मनाते हैं। यह दिन उनके शिष्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसे वे बड़े ही प्रेम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं।उन्होंने कहा कि पंडित जगदीश चंद्र कोमल जी हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से समाज को भक्ति और संकीर्तन का मार्ग दिखाया। ---