Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पटियाला/यूटर्न/25 अप्रैल। जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पटियाला सेंट्रल जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल के प्रबंधन का जायजा लिया और कैदियों के कल्याण व पुनर्वास से संबंधित कई पहलों का उद्घाटन किया। मंत्री ने कैदियों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जेल परिसर में स्थापित 'उजाला नर्सरी' का लोकार्पण किया। इसके साथ ही, कैदियों के बौद्धिक विकास हेतु तैयार की गई एक नई लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि लाइब्रेरी कैदियों को शिक्षा और ज्ञान के बेहतर अवसर प्रदान करेगी, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार जेलों को सुधार और पुनर्वास केंद्रों के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस जेल विभाग के सचिव मुहम्मद तैयब, सुपरिटेंडेंट गुरचरण सिंह धालीवाल, अतिरिक्त सुपरिटेंडेंट जैदीप सिंह और अर्पणजोत सिंह, डिप्टी सुपरिटेंडेंट (सिक्योरिटी) आदर्शपाल सिंह तथा सहायक सुपरिटेंडेंट करणवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।