Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/25 अप्रैल। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में सफलता प्राप्त करने वाले सिख विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। एसजीपीसी की कमेटी ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्रत्येक सफल विद्यार्थी को एक-एक लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन लंबे समय से सिख युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर प्रेरित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक सिख युवा उच्च प्रशासनिक पदों तक पहुंचे और समाज व मानवता की सेवा में योगदान दें। शिक्षा क्षेत्र में SGPC की विभिन्न योजनाएं जारी धामी ने बताया कि एसजीपीसी पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाएं चला रही है, जिनमें अमृतधारी विद्यार्थियों की फीस सहायता, गरीब विद्यार्थियों के लिए आर्थिक मदद तथा लड़कियों को मुफ्त शिक्षा जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा निशान अकादमी के माध्यम से सिविल सेवाओं और न्यायिक सेवाओं की तैयारी कराई जा रही है। ---