Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
• पंजाब राज्य जंगली जीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी ने दी मंजूरी चंडीगढ़, जनवरी 8: पंजाब राज्य जंगली जीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी ने आज एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए रूपनगर जिले की झज्जर-बचौली जंगली जीव सैंक्चुअरी का नाम नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद इस सैंक्चुअरी को श्री गुरु तेग बहादुर जंगली जीव सैंक्चुअरी के रूप में जाना जाएगा। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जंगलात एवं जंगली जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस पिछले साल 25 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया था। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा झज्जर-बचौली जंगली जीव सैंक्चुअरी का नाम बदलकर श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की सिफारिश भेजी गई थी। उल्लेखनीय है कि यह जंगली जीव सैंक्चुअरी तीन गांवों झज्जर, बचौली और लमलेहरी में 289 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इनमें से 218 एकड़ क्षेत्र झज्जर में, 55 एकड़ बचौली में और बाकी लमलेहरी में आता है। इसके अलावा, जंगली जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, जंगली जीव सुरक्षा अधिनियम, 1972 की धारा 18 (1) के अनुसार पूरे 289 एकड़ क्षेत्र को झज्जर-बचौली जंगली जीव सैंक्चुअरी घोषित किया गया था। इस मौके पर अन्यों के अलावा जंगलात एवं जंगली जीव सुरक्षा विभाग के सचिव प्रियांक भारती, प्रमुख मुख्य वनपाल (जंगलात फोर्स के प्रमुख) धर्मिंदर शर्मा, चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन बसंता राज कुमार और सी.सी.एफ. (जंगली जीव) सतिंदर सागर मौजूद थे।