Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
आज अनंत श्री विभूषित पूर्वाम्नाय श्री गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का होशियारपुर के विमलांबा शक्ति संस्थानम में आगमन हुआ। महाराज श्री को श्रद्धालुओं का एक विशाल काफिला उन्हें जालंधर से पूरे सम्मान के साथ होशियारपुर लेकर आया।आश्रम में प्रवेश करते ही शंकराचार्य जी ने सर्वप्रथम भगवती विमलांबा देवी के दर्शन किए और लोक कल्याण की प्रार्थना की। उनके साथ स्वामी निर्विकल्पानंद जी महाराज, प्रफुल्ल जी महाराज व ब्रह्मचारी ऋषिकेश जी भी पधारे जिससे वातावरण और भी गरिमामय हो गया। प्रदेश अध्यक्ष सुशील ठाकुर ने कहा कि ज्ञान के भंडार ​शंकराचार्य जी का किसी क्षेत्र में पधारना आध्यात्मिक ऊर्जा और ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक है। शंकराचार्य जी के सानिध्य में ऐसे आयोजन न केवल सनातन धर्म की परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि देश और समाज में एकता और भक्ति का संचार भी करते हैं। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य जी लगभग 15 मई तक होशियारपुर में प्रवास कर हमें अध्यात्म, धर्म और राष्ट्र के विषय में ज्ञान प्रदान करेंगे। ​ महाराज श्री का स्वागत करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पीठ परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुशील ठाकुर, संदीप नागौरी, भारत भूषण वर्मा, रमेश भारद्वाज, कमल वर्मा, एडवोकेट संदीप शर्मा, तिलक राज चौहान, प्रधान राम पाल शर्मा, राहुल पासी, संध्या पासी, डॉ. अवनी, राजीव पटियाल, अमिताभ शर्मा, राज नारायण शर्मा, सीमा शर्मा, वकील गौरव गर्ग,वकील प्रदीप जुल्का, एडवोकेट नितिश भूषण वर्मा, हिमांशु खन्ना, सोनू जोशी, कृष्णा नागौरी व अर्जुन शर्मा विशेष रूप उपस्थित रहे।