Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
अमृतसर 08 जनवरी : गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर अमृतसर मुख्य डाकघर में सरबत के भले की अरदास की गई व चाय पकोड़े का लंगर लगाया गया सर्वंशदानी, शाह-ए-शहंशाह, दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी अमृतसर मुख्य डाकघर में सरबत के भले की अरदास की गई व चाय-पकोड़े का लंगर लगाया गया। प्रवीण प्रसून, अधीक्षक डाकघर (मुख्यालय) द्वारा कहा गया कि राष्ट्रभक्ति, धर्मनिष्ठा और वीरता के प्रतीक, सिख पंथ के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक, सरबंस दानी, दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर आयोजित लंगर का शुभारंभ कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा अरदास करके सर्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की धर्मनिष्ठा, त्याग, साहस और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेंगी। अमृतसर डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा संगतों को परशाद वितरण किया गया। इस मौके पर श्री धीरज कुमार, कार्यालय पर्यवेक्षक (मुख्यालय), श्री मनोज शर्मा (निरीक्षक डाकघर) व अन्य मौजूद रहे। ==-