Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 26 अप्रैल – Indian Society of Heating Refrigerating and Air Conditioning Engineers (आईएसएचआरएई) लुधियाना सब-चैप्टर का स्थापना समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर जीत सिंह को अध्यक्ष, सुजीत सिंह को सचिव और मलविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया, जबकि अन्य सदस्यों को सीडब्लयूसी में शामिल किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएसएचआरएई इंडिया के उपाध्यक्ष अजय बंसल रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में संगठन की वैश्विक भूमिका और इंजीनियरिंग क्षेत्र में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने नई टीम को पदभार भी ग्रहण करवाया। विशिष्ट अतिथियों में आर्किटेक्ट संजय गोयल, मुकुल ग्रोवर और रोहित राज शामिल रहे। संजय गोयल ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लुधियाना के विकास कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गुलशन कुमार और आगामी कार्यकाल के लिए निर्वाचित अध्यक्ष मनप्रीत सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शरणजीत सिंह बेदी ने किया, जबकि मनोज कुमार अही ने संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। तकनीकी सत्र में उद्योग विशेषज्ञों द्वारा ‘कोल्ड रूम’ सहित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और रात्रि भोज के साथ हुआ।