Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
गुरुग्राम 27 Apr । शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, फरुखनगर, गुरुग्राम के प्रांगण में मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन में 116 कंपनियों ने भाग लिया। वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा जॉब फेयर में युवाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । करीब 4000 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 3200 अभ्यर्थियों को विभिन्न सेक्टर की कंपनियों द्वारा शार्टलिस्ट किया गया । मेगा जॉब फेयर में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित मल्टी नेशनल कम्पनियों जैसे एक्सिस बैंक, पेटीएम, सुब्रोस, मैचबेस्ट सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, आउटवर्क्स हायर फॉर डेलोइट, जस्ट डायल, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, बजाज कैपिटल, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, योकोहामा, कपारो ऑटोमोबाइल कंपनी, टीमलीज हायर फॉर कॉग्निजेंट और रिनोविजन हायर फॉर केपीएमजी आदि ने भाग लिया। मेगा जॉब फेयर में दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, हिमाचल व यूपी से विधार्थियों ने भाग लिया । मेगा जॉब फेयर में कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में, मैकेनिकल के क्षेत्र में, फाइनेंस के क्षेत्र में, रियल एस्टेट के क्षेत्र में, एचआर के क्षेत्र में और बैंकिंग के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित कंपनियां ने बी.टेक (सभी ब्रांच), बी.सी.ए, बी.बी.ए, एम. टेक, एमसीए, एमबीए और पॉलिटेक्निक के छात्रों को शार्टलिस्ट किया । वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि यहां से पास होने वाले सभी विधार्थियों को अच्छे पैकेज से प्रतिष्ठित कम्पनियों में प्लेसमेंट मिले । हम इस तरह के मेगा जॉब फेयर का आयोजन करवाते है जिसमे बहुत से विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चुका है । मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह ने श्रद्धा चौऋषिया, असिस्टेंट डायरेक्टर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट को मेगा जॉब फेयर-2026 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी ।