Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। मैक डी के पास की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक्टिवा पर सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की, जिसमें चोरी के मामलों का खुलासा हुआ। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद थैले से बिजली की तारें बरामद हुईं। जब पुलिस ने एक्टिवा के कागजात मांगे तो दोनों युवक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने कबूल किया कि एक्टिवा बलटाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। आगे की जांच में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे डेराबस्सी इलाके में मोटरों की बिजली की तारें काटकर चोरी करते थे। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह के अनुसार, दोनों आरोपी सगे भाई हैं। इनमें राहुल (22) और बिट्टू (25) शामिल हैं, जो बलटाना के श्याम नगर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के साथ कोई अन्य साथी तो शामिल नहीं है और क्या ये किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हैं।