Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकूला 08 Jan : पंचकूला में वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्तालय पंचकूला द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में आज पंचकूला में विशेष रूप से गठित एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट का औपचारिक उद्घाटन किया गया। यूनिट का उद्घाटन डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा किया गया। इस विशेष यूनिट की कमान इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है। इस अवसर पर डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट को विशेष रणनीति के तहत गठित किया गया है। यह यूनिट वाहन चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने, चोरी के वाहनों की त्वरित बरामदगी तथा वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि शहर के उन चिन्हित हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में विशेष गश्त की जाएगी, जहां वाहन चोरी की घटनाएं अधिक सामने आई हैं। इसके साथ ही तकनीकी संसाधनों, मुखबिर तंत्र और पुराने अपराधियों के डाटा का भी प्रभावी उपयोग किया जाएगा। इस मौके पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा, "एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट का उद्देश्य केवल वाहन चोरों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि वाहन चोरी की घटनाओं को जड़ से खत्म करना है। हमारी रणनीति स्पष्ट है—अपराधियों की पहचान, उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी, तकनीक का बेहतर उपयोग और फील्ड में सक्रिय पुलिसिंग। इस विशेष यूनिट के माध्यम से वाहन चोरी करने वाले गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।" कार्यक्रम के दौरान एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, सभी क्राइम ब्रांच यूनिट इंचार्ज, एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट का स्टाफ तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।