Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 97वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 486 ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही एक व्यापक और निरंतर कार्रवाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं। 97वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 6 हथियारों सहित 240 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 24,520 तक पहुंच गई है। इसके अलावा 56 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 51 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी साझा कर अपराध के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें। इस दौरान “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के तहत 422वें दिन भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने 132 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 4.1 किलोग्राम हेरोइन, 23 किलोग्राम भुक्की, 704 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 38,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही 422 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 61,103 हो गई है। नशा मुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने आज 28 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।