Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/28 अप्रैल। बठिंडा अदालत में मानहानि के एक मामले में सांसद कंगना रनोट पेशी हुईं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख तय की है। इस दौरान कंगना के पासपोर्ट जब्त करने के मुद्दे पर भी बहस हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना को आज बठिंडा कोर्ट में पेश होना था। उनके वकील को मानहानि मामले के मुख्य गवाह, किसान सुरजीत सिंह फूल से सवाल-जवाब करने थे। हालांकि, सुरजीत सिंह फूल खराब सेहत के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो सके। माता महिंदर कौर के वकील रघुवीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि कंगना रनोट के वकील ने पहले सुरजीत सिंह की गवाही कराने की बात कही थी। सुरजीत सिंह की अनुपस्थिति के कारण, कंगना रनोट के वकील ने माता महिंदर कौर और एक अन्य गवाह से सवाल-जवाब के लिए अगली तारीख मांगी। किसान आंदोलन से जुड़ा है मामला यह मामला किसान आंदोलन से जुड़ा है। दिल्ली में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान, बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महिंदर कौर के खिलाफ एक पोस्ट डाली थी। महिलाएं धरने पर 100-100 रुपये लेकर आती हैं इस पोस्ट में उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपये लेकर आती हैं। इसके बाद से महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कुछ समय पहले कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट में इस केस को खत्म करने की अपील की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए उन्हें बठिंडा कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था। ---