Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सेक्टर-40 स्थित कम्युनिटी सेंटर में मंगलवार को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंडी कीर्तन मंडलियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम 3 बजे से 5 बजे तक चले इस आयोजन में उत्तराखंड की गणमान्य महिलाओं के साथ स्थानीय क्षेत्र की महिलाओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक थड़िया गीत और चौफला की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों की जीवंत झलक पेश की। कार्यक्रम में लोक संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी तक इसकी विरासत पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। गुरुबक्श रावत ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल्यों से परिचित कराया जा सकता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में उत्तराखंडी बहनों और क्षेत्रवासियों के योगदान की सराहना की, जिन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।