Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 09 Jan ।चंडीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए हथियार अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई इन कार्रवाइयों में अवैध हथियारों की बरामदगी के साथ-साथ जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। अवैध हथियारों के साथ दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी पहले मामले में 7 जनवरी 2025 को थाना सेक्टर-26 पुलिस ने सेक्टर-26 स्थित सार्वजनिक शौचालय के पीछे शोरूम के पास से धर्मिंदर निवासी मौली जागरा और साहिल निवासी मनीमाजरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो चाकू बरामद किए गए। इस संबंध में थाना सेक्टर-26 में एफआईआर नंबर 01 के तहत धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी दिन की गई दूसरी कार्रवाई में थाना मौली जागरा पुलिस ने करण उर्फ डैनी निवासी डेराबस्सी (पंजाब) को मौली जागरा के विकास नगर बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक कमानीदार चाकू बरामद हुआ। इस मामले में थाना मौली जागरा में एफआईआर नंबर 09 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर जांच की जा रही है। जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार जुआ अधिनियम के तहत 7 जनवरी 2026 को थाना मलोया पुलिस ने दादू माजरा कॉलोनी स्थित सिविल डिस्पेंसरी के पास जुआ खेलते हुए राकेश उर्फ बीरू, उर्विंदर सिंह और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1,720 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए। इस संबंध में थाना मलोया में एफआईआर नंबर 05 धारा 13-3-67 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर-17 में चोरी का मामला दर्ज इसके अलावा थाना सेक्टर-17 में संजय गोयल निवासी नाभा, पंजाब की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार सेक्टर-17 में खड़ी एक इनोवा कार का शीशा तोड़कर आरोपी दो बैग चुरा ले गया, जिनमें नकदी, लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान शामिल थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।