Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने लोक गायक एवं गीतकार पाली देतवालिया के युवा पुत्र मनजोत सिंह (35) के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स सौंद ने कहा कि गायक और गीतकार पाली देतवालिया लंबे समय से पंजाबी संस्कृति की सेवा कर रहे हैं और अपने शिक्षाप्रद गीतों के माध्यम से समाज को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाली देतवालिया के युवा पुत्र के असमय निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उनके पास ऐसे कोई शब्द नहीं हैं जो परिवार के इस दुख को कम कर सकें, लेकिन मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ हर समय खड़ी है। कैबिनेट मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार, मित्रों और स्नेहियों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।