Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
गेहूं के चल रहे खरीद सीजन में 8,58,333.2 मीट्रिक टन की खरीद के साथ संगरूर जिला अब तक पहले स्थान पर है। इसके बाद 8,49,614.1 मीट्रिक टन खरीद के साथ पटियाला दूसरे स्थान पर, 7,60,438.4 मीट्रिक टन खरीद के साथ बठिंडा तीसरे स्थान पर और 7,21,237.5 मीट्रिक टन खरीद के साथ इस समय फिरोजपुर चौथे स्थान पर है। अब तक फसल का कुल आगमन 110.74 लाख मीट्रिक टन हुआ है, जिसमें से 108.24 लाख मीट्रिक टन खरीदी जा चुकी है। खरीदे गए गेहूं में से विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने 107.26 लाख मीट्रिक टन जबकि व्यापारियों ने 98,259.2 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क जहां खरीद कार्यों का जायजा लेने के लिए राज्य भर की मंडियों का व्यक्तिगत दौरा कर रहे हैं, वहीं वे सफल खरीद सीजन सुनिश्चित करने के लिए सभी भागीदारों - किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से भी बातचीत कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खरीद पूरी रफ्तार से जारी है। भुगतान के मामले में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वीकृत हो चुका है, जिसमें से 24,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि पहले ही किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि खरीद सीजन को सफल बनाने से संबंधित प्रयासों के हिस्से के रूप में 1897 खरीद केंद्रों और लगभग 986 अस्थायी यार्डों के साथ पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।