Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/30 अप्रैल। अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे ड्रग्स और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 4.108 किलोग्राम हेरोइन, चार आधुनिक पिस्तौल तथा 5 कारतूस बरामद किए गए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श (21) और तरसेम सिंह उर्फ कैरों उर्फ पहलवान (31) के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में ऑस्ट्रिया निर्मित दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चीन निर्मित दो .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहले आरोपी अर्शदीप सिंह को 2.6 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के बाद सह-आरोपी तरसेम सिंह उर्फ कैरों को भी पकड़ा गया, जिसके पास से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और 4 पिस्तौल मिली। पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजे गए हथियार और नशीले पदार्थ ये आरोपी प्राप्त कर आगे सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों और उनके लिंक्स की पहचान कर रही है। तरसेम सिंह गैंगस्टर गुरप्रीत का करीबी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तरसेम सिंह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ कृष्ण जंडियाला का करीबी सहयोगी है, जो इस समय विदेश में रह रहा है। तरसेम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जेल एक्ट और हत्या के प्रयास सहित 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर कृष्ण जंडियाला ने तरसेम को फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भेजने का लालच देकर अपने लिए काम करने को कहा था। ---