Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना 19 दिसंबर। लुधियाना में एक तरफ जहां रियल एस्टेट सेक्टर में मंदी का दौर चलने की बातें की जाती है। वहीं दूसरी तरफ इस मंदी की चर्चाओं के बीच भी ब्रांड की वैल्यू पड़ रही है। दरअसल, लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा के पास एक नामी ग्रुप की और से अपने कमर्शियल यूनिट लांच किए थे। उक्त ग्रुप पर लोगों के बने यकीन के चलते उनके पास चार गुना ज्यादा बुकिंग आ गई। जिससे साबित होता कि एक अच्छे ब्रांड और नियमों के मुताबिक चलने वाले ग्रुप को मंदी का कोई फर्क नहीं पड़ता और मंदी के बीच भी अच्छे छवि वाला ग्रुप अपना माल बेच सकता है। हालांकि यह जरुर है कि लोगों में अपने ब्रांड की अच्छी बुनियाद व यकीन न बनाने के चलते जरुर कई ग्रुपों को इसका खमियाजा भुगतना पड़ता है। याद रहे कि कुछ समय पहले एक अन्य ग्रुप की और से कुछ समय पहले बिना लोकेशन बताए प्रोजेक्ट की बुकिंग शुरु की थी। उक्त ग्रुप की भी ब्रांड वैल्यू होने के चलते धड़ल्ले से बुकिंग आई। हालात यह थे कि बाजार का सारा पैसा उक्त ग्रुप द्वारा खींच लिया गया था। 20 यूनिट निकाले, 100 की आई बुकिंग चर्चा है कि इस ग्रुप की और से लाडोवाल टोल प्लाजा के नजदीक 20 कमर्शियल यूनिट लांच किए थे। लेकिन ब्रांड की अच्छी छवि के चलते 100 यूनिट की बुकिंग आ गई। हालांकि ग्रुप की और से मंदी की बातों को ध्यान में रखते हुए कम यूनिट लांच किए गए थे, ताकि वह पहले मार्केट रिस्पांस देख रहे थे। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि उक्त ब्रांड पर लोगों के यकीन को देखते हुए धड़ल्ले से बुकिंग हुई। बल्कि बुकिंग भी तीन-चार गुना ज्यादा हुई। बाजार में पैसे की कमी नहीं, अच्छे ब्रांड की वैल्यू वहीं एक तरफ जहां लोगों द्वारा दावे किए जा रहे हैं कि रियल एस्टेट सेक्टर का भी सारा पैसा लोगों द्वारा सोने में इन्वेस्ट किया जा रहा है। लेकिन दूसरी तरफ इसके बावजूद भी लोगों द्वारा एक अच्छे ब्रांड को कैच किया जा रहा है। जिससे पता चलता है कि बाजार में पैसे की कमी नहीं है, लेकिन एक अच्छे ब्रांच की हमेशा वैल्यू पड़ती जरुर है। कपड़े व अन्य उत्पाद के नियम प्रॉपर्टी में भी आए वहीं जहां ब्रांड वैल्यू कपड़े व अन्य उत्पादों में देखी जाती थी। लोग नामी कंपनी का लोगो लगा देखकर कपड़े व अन्य घरेलू उत्पाद खरीदते थे। लेकिन अब वहीं नियम रियल एस्टेट सेक्टर में भी लागू हो रहे हैं। जहां लोग ब्रांड को देखकर इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। लाडोवाल में कई प्रोजेक्ट हुए लांच, ज्यादातर हुए फेल लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पिछले कुछ समय के दौरान 25 से 30 प्रोजेक्ट लांच हुए। जिन्हें अलग अलग कंपनियों और ग्रुप द्वारा लांच किया गया था। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इन सभी में से 3-4 प्रोजेक्ट ही चल रहे हैं। जिसमें से कई जो फेल हो गए और कई प्रोजेक्ट को आगे बेच दिया गया।