Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बिजली के अघोषित कटों के विरोध में पंजाब व्यापी कार्यक्रम के तहत वीरवार को डेराबस्सी में अकाली दल कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी में अकाली दल कार्यकर्ता यहां जुटे। पूर्व विधायक एवं अकाली दल कोषाध्यक्ष एन के शर्मा के नेतृत्व में दिए गए धरने में हल्के के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर सरकार को कोसा। धरने को संबोधित करते हुए एन के शर्मा ने कहा कि लंबे समय से बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, व्यापारिक गतिविधियों और किसानों के कामकाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। पूर्व विधायक एनके शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार बिजली व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बेहद खराब हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार में पंजाब बिजली के मामले में सरप्लस स्टेट था। आज हालात ये है कि लगातर दो दो दिन बिजली नही आ रही है। उद्योग पंजाब से पलायन कर रहे हैं। सिस्टम अपग्रेड के नाम पर सरकार लोगो को गुमराह कर रही है। धरने के बाद अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें बिजली कटौती की समस्या को तुरंत दूर करने की मांग की गई। इस अवसर पर अकाली नेता कुलविंदर सोही, मंजीत सिंह मलिकपुर, कृष्ण पाल शर्मा, तरनबीर सिंह पूनिया, अजैब सिंह अंटाला, जसपाल सरपंच, गुरविंदर सिंह हसनपुर, बृजेश राणा, ओ पी शर्मा, हरदम सिंह जासधना, बिक्रम सिंह सरसिनी, हरविंदर सिंह पिंका, समेत कई गणमान्य मौजूद थे।