Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस एकम मई के शुभ अवसर पर आज सुबह सात बजे सेक्टर 25 हुड्डा पानीपत में भूपेन्द्र कुमार कश्यप व एटक जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने जमशेद व अमन के नेतृत्व में मजदूरों से सम्पर्क किया मई दिवस के क्रांतिकारी शहीदों को याद कर उन्हे नमन करते हुए अपने सम्बोधन मे मई दिवस के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की वर्तमान समय में सरकार द्वारा घोषित किए गए न्यूनतम वेतन के बारे में अवगत कराया तो मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री मालिक उन्हें नयें घोषित किए गए न्यूनतम वेतन नहीं दे रहे है बारह घंटे से ज्यादा काम करवा कर डबल आवर- टाइम नहीं दे रहे है तथा लगातार शोषण कर रहे है। उसके बाद पवन कुमार सैनी एडवोकेट व भूपेन्द्र कुमार कश्यप भाखड़ा ब्यास मेनेजमेंट बोर्ड मे शामिल हुए और पवन सैनी ने एटक का झंडा फहराकर बी बी एम बी कर्माचारियों को सम्बोधित अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के इतिहास पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज ही के दिन अमेरिका के शहर शिकागो मैं मजदूरों ने 8 घंटे का कार्य दिवस करने की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन किया था लेकिन अमेरिकी सरकार ने मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के बजाए पुलिस को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर गोली चलाने के निर्देश दिए जो गोलीबारी में 8 मजदूर नेता शहीद हो गए। उसी दिन से दुनिया भर में पहली मई को शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाते हैं। एटक के जिला सचिव एवं इंडियन एसोशिएसन आफ लायर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने कहा कि श्रमिक आंदोलन के चलते दुनिया भर में 8 घंटे का कार्य दिवस शुरु हुआ था लेकिन आज फिर से मजदूरों से 12 - 14 घंटे काम लेना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज हमें 8 घंटे काम के, 8 घंटे आराम के और 8 घंटे नये समाज के लिए संघर्ष एवं निर्माण के लिए तय किये जाने चाहिए। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, महावीर सिंह कश्यप, सत्य नारायण शर्मा, सुशील कुमार, अंगरेज सिंह, सुरेश ,मनीष कुमार इत्यादि सहित उपस्थित रहे और मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।