Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
शहर में सक्रिय लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर लूट की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके नाबालिग साथी को भी काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, चाकू समेत लूटा गया सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई यूटी एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों, एसपी (सिटी) के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ (साउथ) गुरजीत कौर की निगरानी में की गई। इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा, एसएचओ सेक्टर-31 के नेतृत्व में टीम ने इस केस को सुलझाया। दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट मामला 30 अप्रैल का है, जब बुटरेला निवासी संजय ठाकुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में अपने कार्यस्थल पर मौजूद थे। दो युवक बाइक पर आए एक ने चाकू दिखाकर धमकाया, जबकि दूसरे ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में 5320 रुपये, डेबिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी बिना हेलमेट पहने मौके से फरार हो गए। CCTV और तेजी से एक्शन ने दिलाई सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर ट्रैकिंग शुरू की और 1 मई को आरोपी सौरभ उर्फ काली (23), निवासी रामदरबार फेज-2 को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से काला पर्स, आईसीआईसीआई बैंक का डेबिट कार्ड, 1000 रुपये और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। वहीं, उसके 16 साल 7 महीने के नाबालिग साथी को भी पुलिस ने काबू कर लिया, जिसके पास से 1000 रुपये, पीड़ित का आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो और वारदात में इस्तेमाल बाइक (CH01BM9863) बरामद हुई। आरोपी हिस्ट्रीशीटर निकला पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सौरभ उर्फ काली पहले से ही आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई केस दर्ज हैं, जिससे उसके अपराधी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। कोर्ट में पेशी, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 73 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। चंडीगढ़ पुलिस ने साफ किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।