Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर की बलटाना पुलिस चौकी के बाहर आत्मदाह करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर रेप की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है, जिसका खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, पकड़े गए आरोपी की पहचान शोएब के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचनाएं जुटाकर चंडीगढ़ के मौली जागरां से गिरफ्तार कर लिया है। ये है मामला : बीते दिनों बलटाना पुलिस चौकी में आई युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म और धोखे की शिकायत अधिकारियों के पास दर्ज करवाई गई, लेकिन पुलिस ने युवती की शिकायत को गंभीरता से न लेते हुए युवती को बार-बार चक्कर कटवाए। दूसरी ओर, पुलिस चौकी में तैनात एस.आई. कम इंचार्ज गुरप्रीत सिंह और जांच अधिकारी रमनदीप सिंह धालीवाल ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करने की जगह दुर्व्यवहार तक किया गया, जिससे परेशान होकर गत् मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे युवती ने पुलिस कारगुजारी से परेशान होकर खुद पर पैट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया और हद इस कद्र हो गई कि आग की लपटों में घिरी युवती को बचाने की जगह पुलिस अधिकारी वीडियो बनाते रहे। ये आरोप युवती के भाई द्वारा लगाए गए हैं। दूसरी ओर, मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए, जिन्होंने आनन फानन में युवती को कपड़ों में लपेटकर जी.एम.सी.एच.-32 में पहुंचाया था। लेकिन उसकी हालत को देख पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है, जहां युवती उपचाराधीन है। दूसरी ओर, पुलिस चौकी के बाहर रेप पीड़िता द्वारा इंसाफ न मिलने की सूरत में आत्मदाह करने का मामला मानवाधिकार विभाग के पास पहुंचा, जिसने तुरन्त इसकी जांच करते हुए मोहाली की डी.सी. सहित एस.एस.पी. को नोटिस जारी करते हुए इसकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए बलटाना पुलिस चौकी के इंचार्ज कम एस.आई. गुरप्रीत सिंह और रेप पीड़िता की शिकायत की जांच करने वाले अधिकारी रमनदीप सिंह धालीवाल को तुरन्त प्रभाव से मुअत्तल करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि बलटाना चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी एस.आई. सलखण सिंह को सौंप दी गई है।