Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बीते दिन महानगर लुधियाना में समाज सेवी संस्था “कोशिश” की ओर से वातावरण को शुद्ध और साफ रखने के लिए एक अनोखा प्रयास किया गया, जिसके तहत शहर के भाई बाला चौक सहित विभिन्न ट्रैफिक लाइटों पर वाहनों के साथ खड़े लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई। संस्था के प्रधान भाई हरजोत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब का वातावरण दिन-ब-दिन दूषित हो रहा है और तापमान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस संबंध में जागरूक किया गया कि ट्रैफिक लाइटों पर खड़े वाहनों के चल रहे इंजन 15% प्रदूषण पैदा करते हैं, जिसे लोग अपने स्तर पर गाड़ी बंद करके कम कर सकते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए इन गाड़ियों के पास खड़ा होना बहुत मुश्किल होता है। हर साल हजारों लोग प्रदूषण के कारण बीमार हो जाते हैं, जिसका यह भी एक बड़ा कारण है। उन्होंने अपने साथियों के साथ चौकों में खड़े होकर लोगों को सचेत किया और आने वाले समय में बड़े स्तर पर वातावरण को बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास करने का भी संकल्प दोहराया। इस मौके पर उनके साथ गुरदीप सिंह, परमिंदर सिंह, गुरसाहिब सिंह, समाज सेवी और पर्यावरण प्रेमी बलबीर सिंह खालसा, रमणदीप सिंह, तुषारदीप सिंह खालसा और संजम सिंह उपस्थित थे।