Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए डेराबस्सी और मुबारकपुर ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष नाका लगाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने तेज रफ्तार और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज हरकेश कुमार ने बताया कि नाके के दौरान ओवरस्पीडिंग करने वाले 21 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा शक के आधार पर कुछ वाहनों को रोककर उनकी जांच भी की गई। उन्होंने कहा कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना भी पुलिस की प्राथमिकता है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जांच के दौरान सहयोग करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।