Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
नगर परिषद चुनाव नजदीक आते ही वार्ड नंबर-6 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जसप्रीत कौर का नाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टिकट के लिए सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार संगठन के भीतर चल रही चर्चाओं और क्षेत्र में उनकी लगातार सक्रियता को देखते हुए जसप्रीत कौर को मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से वार्ड में सक्रिय हैं और लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान एक ऐसे चेहरे के रूप में बनी है, जो क्षेत्र की समस्याओं को उठाने में आगे रहती हैं। उन्होंने समय-समय पर इलाके से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर संबंधित विभागों तक पहुंचाया है। इसी कारण से आम लोगों के बीच उनकी पकड़ मजबूत होती नजर आ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जसप्रीत कौर ने न सिर्फ समस्याओं को उठाया, बल्कि उनके समाधान के लिए भी प्रयास किए, जिससे लोगों में उनके प्रति विश्वास बढ़ा है। यही वजह है कि वार्ड नंबर-6 में उन्हें एक सक्रिय और भरोसेमंद उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा की ओर से टिकट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मौजूदा समीकरणों और पार्टी के अंदरूनी माहौल को देखते हुए जसप्रीत कौर का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। अब पार्टी के अंतिम निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जो आने वाले दिनों में साफ हो सकता