Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porn6 club apk6 club game66 lottery gift code66 lottery gift codehindiscopegovernment jobsgovernment schemesadmit cardanswer keyexam resultssyllabuslotterygovernment newsjai clubcolor prediction gamejai club appjai club lotteryjai gamebigwin69bingoFree Bonus No DepositColor Game66 lottery6 Club Lottery6 club lottery6 club6 club gameblingwinbling winlodi777lodi777lodi 777gojackpotgojackpotpaldo77paldo77dhani gamedhani wintaya886club login43r43r
पंजाब विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन: भगवंत मान सरकार ने जीता विश्वासमत, विपक्ष का बहिष्कार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
पंजाब की राजनीति में जारी हलचल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा के विशेष सत्र में शक्ति प्रदर्शन करते हुए विश्वासमत हासिल कर लिया। प्रस्ताव सदन में पारित हो गया, लेकिन विपक्षी दलों की गैरमौजूदगी और वॉकआउट ने पूरे घटनाक्रम को सियासी रंग दे दिया। विश्वासमत प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह स्थिर है और विधायकों के टूटने की जो चर्चाएं चल रही हैं, वे महज अफवाह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर भ्रम फैलाकर सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। सत्र के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब मुख्यमंत्री ने विपक्षी विधायकों के व्यवहार पर टिप्पणी की। इस पर कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया, जबकि भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के विधायक पहले से ही सत्र में शामिल नहीं थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस आपसी मिलीभगत से उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी मजबूत है और किसी भी तरह के दबाव में नहीं आएगी। सरकार के समर्थन में बोलते हुए विधायक अनमोल गगन मान ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई और कहा कि वे अंत तक पार्टी के साथ खड़े रहेंगे। वहीं मंत्री संजीव अरोड़ा ने सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए बिजली दरों में राहत, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और लंबित कार्यों के निपटारे को प्रमुख उपलब्धियां बताया। हालांकि विश्वासमत पारित होने से सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है, लेकिन सदन में हुए हंगामे और विपक्ष के बहिष्कार ने राज्य की सियासत को और गरमा दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।