Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
फतेहगढ़ साहिब/यूटर्न/3 मई। सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के सरकारी क्वार्टरों में रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान डॉक्टर रिया (30) के रूप में हुई है, जो अस्पताल परिसर में ही रहती थीं। वह मूल रूप से बठिंडा की निवासी थीं। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉक्टर रिया ने अपने सरकारी निवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना देर रात या सुबह के समय हुई हो सकती है, हालांकि सटीक समय का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। पुलिस के मुताबिक मौके की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इससे आत्महत्या के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और डॉक्टर के पारिवारिक पेशेवर तथा निजी जीवन से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----