Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 9 जनवरी: वेस्टर्न लिविंग प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी हिमांशु क्वात्रा की अध्यक्षता में साउथ सिटी बायपास रोड स्थित ब्लैसिंग लग्ज़ूरिया प्रोजेक्ट साइट पर रियालटर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लुधियाना व आसपास के क्षेत्रों से आए रियालटर्स ने प्रोजेक्ट साइट का निरीक्षण किया और तेज़ी से चल रहे निर्माण कार्य की सराहना की। रियालटर्स ने कहा कि भीषण गर्मी और सर्दी की परवाह किए बिना 24×7 चल रहा निर्माण कार्य अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने विश्वास जताया कि ब्लैसिंग लग्ज़ूरिया आने वाले समय में न केवल पंजाब बल्कि अन्य राज्यों के लोगों के लिए भी शॉपिंग, मनोरंजन और लाइफस्टाइल का प्रमुख डेस्टिनेशन बनेगा। इस अवसर पर हिमांशु क्वात्रा ने सर्वप्रथम गुरु जी की ब्लैसिंग का शुक्राना करते हुए कहा कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट की सफलता में रियालटर्स की कड़ी मेहनत और विश्वास की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि 18.5 एकड़ में विकसित हो रहा ब्लैसिंग लग्ज़ूरिया पंजाब का अब तक का सबसे बड़ा ओपन-एयर लग्ज़री कमर्शियल प्रोजेक्ट होगा, जिसे Dubai और यूरोपीय देशों की भव्यता से प्रेरित होकर तैयार किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइन, हर उम्र के लिए अनुभव हिमांशु क्वात्रा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के फ्रंट एलिवेशन Paris, Milan, Monaco, Monte Carlo और Venice जैसे विश्व-प्रसिद्ध लग्ज़री डेस्टिनेशन्स की थीम पर आधारित होंगे। उन्होंने कहा कि ब्लैसिंग लग्ज़ूरिया को एक “एवरीडे फेस्टिवल डेस्टिनेशन” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां टॉडलर्स से लेकर युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों तक हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ विशेष होगा। प्रोजेक्ट में फाइन डाइन रेस्टोरेंट्स, कैफे और बिस्ट्रोज़, क्लब्स, पब्स व बार्स के साथ-साथ वेडिंग वियर, एथनिक वियर, ज्वेलरी, फुटवियर, वॉचेज़, सनग्लासेस और अन्य नेशनल व इंटरनेशनल लाइफस्टाइल ब्रांड्स के शोरूम शामिल होंगे। इसके अलावा फिटनेस और वेलनेस स्टोर्स, सैलून व स्पा, होम डेकोर, क्रॉकरी, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स, ग्रॉसरी स्टोर्स और हाइपरमार्केट्स भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे। मनोरंजन के लिए मल्टीप्लेक्स सिनेमा, फैमिली एंटरटेनमेंट ज़ोन, बच्चों के लिए विशाल इनडोर गेम ज़ोन और ओपन-एयर किड्स गेम ज़ोन विकसित किए जाएंगे, जिससे यह प्रोजेक्ट पूरे परिवार के लिए एक सम्पूर्ण डेस्टिनेशन बनेगा। प्रोजेक्ट के आर्किटेक्ट हफीज़ कॉन्ट्रैक्टर (मुंबई) हैं। डिज़ाइन आर्किटेक्ट ज़फर चौधरी, लैंडस्केप आर्किटेक्ट पीएलए लैंडस्केप (बैंकॉक) तथा लाइटिंग कंसल्टेंट सरवदीप बसुर इसे एक आइकॉनिक पहचान देने में जुटे हुए हैं। ⸻ ⬛ बॉक्स ⬛ दुबई-स्टाइल वॉटर बॉडी व म्यूज़िकल फाउंटेन होंगे आकर्षण ब्लैसिंग लग्ज़ूरिया में विभिन्न देशों की थीम पर आधारित शोरूम फ्रंट एलिवेशन तैयार किए जा रहे हैं। बुटीक कियोस्क प्रोजेक्ट की खूबसूरती को और निखारेंगे। दुबई की तर्ज़ पर भव्य वॉटर बॉडी, म्यूज़िकल फाउंटेन और विशेष लैंडस्केप डिज़ाइन इसे एक अलग पहचान देंगे।