Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
कहा— बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर, सम्मानजनक जीवन देना सरकार की प्राथमिकता चंडीगढ़/मानसा, 10 जनवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने 9.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरकारी वृद्ध आश्रम “सत्कार घर” का उद्घाटन कर इसे बुजुर्गों को समर्पित किया। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उन्हें सम्मानजनक, सुरक्षित व सुविधाजनक जीवन देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 72 बेड वाले इस ‘सत्कार घर’ में वृद्धजनों को निःशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा, डे-केयर, पुस्तकालय, योग कक्ष और गेम रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आने वाले समय में नियमित स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मंत्री ने सत्कार घर में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। साथ ही राज्य स्तरीय ‘धियों की लोहड़ी’ कार्यक्रम के तहत 21 नवजन्मी बेटियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम ने कहा कि पंजाब सरकार एक ओर नशों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों पर भी तेजी से काम हो रहा है। मानसा से विधायक डॉ. विजय सिंगला ने बताया कि जिले में 40 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सीवरेज परियोजना सहित सड़कों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जो अगले कुछ महीनों में पूरे हो जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक विम्मी भुल्लर ने कहा कि विभाग बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए कई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रहा है। डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर आईएएस ने आश्वासन दिया कि सत्कार घर में बुजुर्गों को घर जैसा वातावरण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एलीम्को और नेकी फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर व चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों का सम्मान तथा बुजुर्गों को पेंशन पत्र भी वितरित किए गए। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड चेयरमैन गुरप्रीत सिंह भुच्चर, एसएसपी भागीरथ सिंह मीना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।