Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 11 Jan : आम आदमी पार्टी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने चुनावी ड्यूटी के सिलसिले में गुजरात प्रवास के दौरान निकोल विधानसभा क्षेत्र के ओडव स्थित श्री गुरु नानक गुरुद्वारा साहिब दरबार में माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने गुरु साहिब से आशीर्वाद लेकर प्रदेश व देश की खुशहाली, शांति और आपसी भाईचारे के लिए अरदास की। विधायक रंधावा ने गुरुद्वारा साहिब में गुरु का लंगर भी छका और संगत के साथ निस्वार्थ सेवा, समानता और मानवता के मूल्यों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सिख परंपरा में सेवा और समर्पण का संदेश समाज को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाता है। गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ हुई बैठक के दौरान विधायक रंधावा ने कहा कि धार्मिक संस्थाएं समाज में शांति, सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भाव के भी मजबूत स्तंभ हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा किए गए सम्मान के लिए विधायक रंधावा ने आभार प्रकट किया। उनके साथ ऊना के प्रतिनिधि और डेराबस्सी लैंग्वेज बैंक के चेयरमैन दविंदर सैनी तथा ट्रेड कमीशन के चेयरमैन अजय कुमार भी उपस्थित रहे।