बच्चों व सदस्यों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नए सदस्यों का सम्मान
डेराबस्सी 11 Jan :
भारत विकास परिषद विवेकानंद डेराबस्सी शाखा द्वारा लोहड़ी के पावन अवसर पर परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद से जुड़े परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बच्चों व सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया।
इस अवसर पर परिषद की ओर से उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सदस्यों और परिषद में शामिल हुए नए सदस्यों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। परिषद के प्रधान डॉ. बरखा राम ने सभी सदस्यों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में परिषद के सचिव उपेश बंसल, कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अलावा रविंद्र वैष्णव, भूषण जैन, गुरचरण सिंह, दिनेश वैष्णव, जय प्रकाश धीमान, अरविंद कुमार, नरेश धीमान सहित परिषद के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। विशेष रूप से परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धीमान की भी सभी को लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी ।
समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने लोहड़ी पर्व की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा कीं और समाजहित में आगे भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।