Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 12 Jan : थाना पुलिस ने नामी ब्रांड ईकाई के नकली एलईडी टीवी बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएस सैनी इलेक्ट्रॉनिक पटियाला चौक के पास से छह नकली एलईडी टीवी बरामद किए हैं। इस संबंध में दुकान मालिक सतवीर सिंह लोगिया उर्फ गोगी और उसके सेल्समैन नवीन कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ईकाई कंपनी की ओर से अधिकृत जांच अधिकारी मुकेश माल ने थाना जीरकपुर में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि जीएस सैनी इलेक्ट्रॉनिक में ईकाई ब्रांड के नाम पर नकली एलईडी टीवी तैयार कर फर्जी बिलों के जरिए बाजार में सप्लाई की जा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। सूचना मिलने पर मुकेश माल ने पुलिस को सूचित किया। सब इंस्पेक्टर जीवन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और ईकाई कंपनी की टीम ने संयुक्त रूप से दुकान की जांच की। जांच के दौरान दुकान में छह एलईडी टीवी सील बंद हालत में मिले, जिन पर ईकाई का लोगो और बारकोड लगा हुआ था। जांच में यह साफ हुआ कि यह बारकोड और ब्रांडिंग फर्जी थी और ईकाई कंपनी से संबंधित नहीं थी। पुलिस की मौजूदगी में सभी छह एलईडी टीवी को सील कर थाने लाया गया। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट और पुलिस की जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 और 65 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इस नकली सामान के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय बिल और ब्रांड की प्रामाणिकता जरूर जांचें।