Uturn Time
Breaking
जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 12 Jan : बलटाना स्थित डिवाइन अपार्टमेंट में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवती और उसके पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार फ्लैट नंबर 2/बी, डिवाइन अपार्टमेंट निवासी 29 वर्षीय सुनेना अरोड़ा, जो पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित एशियन पेंट्स में सीनियर इंटीरियर डिज़ाइनर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 6 जनवरी की रात करीब 9.15 बजे उनके पिता बाजार से लौटकर स्कूटी फ्लैट के नीचे खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी द्वारा स्कूटी साइड में करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर पड़ोसी पक्ष की महिलाओं ने डंडों से सुनेना पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ, कमर और टांगों पर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए पिता पर भी पाइप से वार किया गया। घटना के बाद परिजनों ने सुनेना को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ढकोली में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस चौकी बलटाना को अस्पताल से मेडिकल रुक्का मिलने के बाद डीडीआर दर्ज की गई और मामले की पड़ताल की गई। जांच में मारपीट की पुष्टि होने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115(2), 126(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिकॉर्ड हासिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।