Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
टर्फ टाइटंस क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में खिलाडिय़ों का किया उत्साहवर्धन डेराबस्सी 12 Jan : शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन.के.शर्मा ने खिलाडिय़ों को किसी भी खेल को खेल भावना के माध्यम से खेलने की अपील करते हुए कहा है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में खेलों की भूमिका सबसे अहम है। एन.के.शर्मा डेराबस्सी में टर्फ टाइटंस क्रिकेट लीग सीजन-वन के सफलतापूर्वक किए गए आयोजन समारोह में शामिल हुए। इसका आयोजन जश्न बजाज,विकास बजाज तथा राहुल मेहता द्वारा किया गया। इस लीग में बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों ने भाग लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें डेराबस्सी स्ट्राइकर, तंगौरी-सिक्स,सिल्वर सिटी स्ट्राइकर,गुलाबगढ़ प्लेयर्स तथा डेराबस्सी 11 आदि टीमें शामिल रही। फाइनल मुकाबले में डेराबस्सी 11 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जहां ट्रॉफी को अपने नाम किया वहीं सिल्वर सिटी स्ट्राइकर की टीम प्रथम उपविजेता तथा तंगौरी-सिक्स की टीम द्वितीय उपविजेता रही। खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करते हुए एन.के शर्मा ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय में खेल मेलों का नियमित रूप से आयोजन किया जाता था,वहीं डेराबस्सी हल्के में हर सप्ताह विभिन्न स्थानों पर खेलों का आयोजन किया जाता था परंतु अब पिछले कुछ वर्षों से पंजाब में खेलों का आयोजन केवल कागजों में हो रहा है। सरकार की तरफ से खिलाडिय़ों की मांगों तथा उन्हें मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में दोबारा अकाली दल की सरकार आते ही खेलों को प्रमोट किया जाएगा। अकाली दल खिलाडिय़ों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।