Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 12 Jan : विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव बाकरपुर स्थित अपने निवास पर आम आदमी पार्टी की डेराबस्सी टीम के साथ लोहड़ी का पावन पर्व पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोहड़ी समारोह के दौरान विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी पंजाब की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भाईचारे, एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। विधायक रंधावा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता हैं, जो दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों पर भी संक्षेप में प्रकाश डाला। समारोह के दौरान पारंपरिक लोहड़ी गीतों के बीच आग के फेरे लगाए गए और क्षेत्र की खुशहाली व तरक्की के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के अंत में विधायक रंधावा ने सभी क्षेत्रवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्ध जीवन की कामना की।