Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 12 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के सेक्टर-12ए स्थित विवेकानंद आरोग्य केंद्र में प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि प्रदेश के हर नागरिक को सस्ती, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ ढांचे के साथ-साथ निजी एवं सामाजिक संस्थानों की भागीदारी आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विवेकानंद आरोग्य केंद्र जैसे संस्थान जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत–चिरायु योजना के तहत प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 34 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लगभग 25 लाख मरीजों के इलाज पर 4,500 करोड़ रुपये के क्लेम दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। साथ ही सरकारी अस्पतालों को निजी अस्पतालों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्था को 31 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की।