Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 12 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महान दार्शनिक, समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी को उनकी 163वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम स्थित एसपीआर रोड पर स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और कर्मयोग का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया था और उनका जीवन संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर युवा समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद श्रीमती सुधा यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।