Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब 12 जनवरी। पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड को लेकर डीजीपी गौरव यादव आज (सोमवार) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डीजीपी ने कहा- सरपंच के हत्याकांड में 7 गिरफ्तारियां हुई हैं। इनमें 2 छत्तीसगढ़ के रायपुर, 2 मोहाली और 3 तरनतारन से हुई हैं। डीजीपी ने बताया कि रायपुर से पकड़े गए सुखराज सिंह निवासी तरनतारन और कर्मजीत सिंह निवासी गुरदासपुर ने ही सरपंच को गोली मारी थी। जोबनजीत सिंह नाम के 2 आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस ने कुलविंदर सिंह किंदा, अरमानदीप सिंह और हरदीप सिंह पकड़े हैं। बताया कि रायपुर में पकड़े गए दोनों आरोपियों को वहां की लोकल कोर्ट में पेश कर 14 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। उन्हें बाई एयर पंजाब लाया जा रहा है। डीजीपी ने ये भी बताया कि विदेश बैठे हैंडलर ने यह मर्डर कराया था। गैंगस्टर प्रभ दासुवाल के साथ सरपंच के साथ रंजिश थी। उन्होंने कहा कि अगर कोई पंजाब में गोली चलाएगा तो पंजाब पुलिस उन्हें देश-विदेश में कहीं नहीं छोड़ेगी। छत्तीसगढ़ भाग गए थे शूटर बता दें कि तरनतारन क्षेत्र के रहने वाले सरपंच जरमल सिंह की 4 जनवरी को उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वे अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस वारदात के बाद 2 शूटर छत्तीसगढ़ भाग गए थे, जो वहां के रायपुर शहर में अपने रिश्तेदारों के घर पर छिपे थे। रविवार को रायपुर और पंजाब पुलिस ने दोनों शूटरों को अरेस्ट किया था।