Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
रात के समय दूर से ही वाहन चालकों को पशु स्पष्ट नजर आ सकेंगे और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी पंचकूला 13 Jan : पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने लोहड़ी पर्व पर सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर घुमने वाले लावारिश पशुओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सराहनीय पहल को आगे बढ़ाते हुए पंचकूला-यमूनानगर हाईवे के आस-पास घूमने वाले बेसहारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आज सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार और उनकी पूरी टीम ने आज पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर गश्त कर सभी लावारिश पशुओं को ढूंढा और उन्हें रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाई। हमारी टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि बेल्ट सही तरीके से लगे हों और पशुओं को असुविधा न हो। उन्होने आगे बताया कि हाईवे पर अचानक पशुओं के आ जाने से सड़क हादसों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी घटनाओं में न केवल वाहन चालकों की जान को ख़तरा होता है बल्कि बेसहारा पशु भी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि रात के समय दूर से ही वाहन चालकों को पशु स्पष्ट नजर आ सकें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।