Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 13 जनवरी: पंजाब में सर्दी की छुट्टियों का इंतज़ार कर रहे स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए तस्वीर अब साफ हो गई है। राज्यभर के स्कूलों में लागू विंटर वेकेशन आखिरकार समाप्त हो गई है और सरकार द्वारा छुट्टियां आगे बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसके साथ ही 14 जनवरी से पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूल नियमित रूप से खुल जाएंगे। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बावजूद राज्य सरकार ने वेकेशन बढ़ाने से इनकार करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से पटरी पर लाने का फैसला किया है। खास बात यह है कि भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार 14 जनवरी से शुरू हो रहे नववर्ष के साथ ही स्कूलों में पढ़ाई का नया चरण भी आरंभ होगा। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति को देखते हुए स्कूल खुलने और बंद होने के समय में आंशिक बदलाव स्कूल प्रबंधन स्तर पर किए जा सकते हैं, लेकिन इस बात पर अब कोई संशय नहीं है कि विंटर वेकेशन को आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने से जहां छात्रों की पढ़ाई फिर रफ्तार पकड़ेगी, वहीं परीक्षाओं की तैयारी और पाठ्यक्रम पूरा करने की दिशा में भी शिक्षा विभाग को गति मिलेगी। दूसरी ओर, ठंड के मौसम को देखते हुए अभिभावकों को बच्चों की सेहत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। साफ है कि 14 जनवरी से पंजाब के स्कूलों में फिर से घंटी बजेगी और कक्षाओं में चहल-पहल लौटेगी।