Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
नवजात बालिकाओं को किया गया सम्मानित, भ्रूण हत्या पर दिया जागरूकता संदेश डेराबस्सी 13 Jan : सिविल अस्पताल में बेटियों की लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला मोहाली की सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संगीता जैन ने भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान और बेटियों की लोहड़ी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बेटियों को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। समाज के हर वर्ग का दायित्व है कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनुकूल माहौल और अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि वे एक स्वस्थ, सशक्त और बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। इस मौके पर सिविल अस्पताल में जन्म लेने वाली नवजात बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों और विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए एसएमओ डेराबस्सी डॉ. धर्मिंदर सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिविल सर्जन का आभार व्यक्त किया और बेटियों की लोहड़ी की सामाजिक महत्ता पर जोर देते हुए समाज को बेटियों को हर क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. तमन्ना, डीएफपीओ, समस्त मेडिकल अधिकारी, अवतार सिंह (डायरेक्टर, लाइफ केयर फाउंडेशन) सहित सिविल अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।