Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
अमृतसर/19 दिसंबर। अमृतसर जिले के अजनाला कस्बे में आज सुबह तड़के घनी कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अजनाला के सिविल अस्पताल चौक के पास एक स्कूल वैन और ऑल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सवार और उसके बच्चे बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार दयालपुर गांव निवासी कार सवार अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान सिविल अस्पताल के पास सामने से आ रही एक निजी स्कूल की वैन ने उसकी कार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। कार सवार का आरोप है कि स्कूल वैन का ड्राइवर नशे की हालत में था और घनी कोहरे के बावजूद तेज गति से वैन चला रहा था। पीड़ित ने बताया कि जब उसने वैन ड्राइवर को रोकने की कोशिश की तो उससे शराब की तेज बदबू आ रही थी। आरोप है कि हादसे के बाद वैन ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। गनीमत रही कि वैन में सवार स्कूली बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने गाड़ियां कब्जे में लीं, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।