Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 13 Jan : सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में मंगलवार को प्रिंसिपल गितांजली कांगड़ा के संरक्षण में लोहड़ी का पर्व बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। कॉलेज परिसर में पारंपरिक तरीके से लोहड़ी जलाई गई, लोहड़ी के गीत गाए गए और मूंगफली व रेवड़ियां बांटी गईं। इस अवसर पर प्रिंसिपल गितांजली कांगड़ा ने विद्यार्थियों और समस्त कॉलेज स्टाफ को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े हुए हैं और आपसी भाईचारे के साथ खुशियां साझा करने का संदेश देते हैं। उन्होंने कॉलेज स्टाफ के साथ मिलकर लोहड़ी जलाने की रस्म भी अदा की। कार्यक्रम के दौरान बीए तृतीय वर्ष के छात्र कुलवीर सिंह और जशनप्रीत सिंह ने लोहड़ी के अवसर पर सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और भी उत्सवमय हो गया। इस मौके पर कॉलेज का टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।