Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
तय शुल्क से ज्यादा वसूली का आरोप, पार्षद उषा रानी ने ईओ को दी लिखित शिकायत ज़ीरकपुर 13 Jan : नगर परिषद के वार्ड नंबर-1 में गार्बेज कलेक्शन को लेकर गंभीर अनियमितताओं और मनमानी वसूली का मामला सामने आया है। वार्ड की पार्षद उषा रानी ने इस संबंध में नगर परिषद ज़ीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। पार्षद द्वारा सौंपे गए पत्र के अनुसार, वार्ड नंबर-1 के राम विहार कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाकों में कूड़ा संग्रहण को लेकर पहले से हुए लिखित समझौते का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। बताया गया कि 27 दिसंबर 2025 को वार्ड के सम्मानित सदस्यों, गार्बेज कलेक्टरों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक लिखित समझौता हुआ था, जिसके तहत जनवरी 2026 से प्रति घर 170 रुपये मासिक शुल्क तय किया गया था। बॉक्स समझौते के बावजूद मनमानी वसूली का आरोप शिकायत में कहा गया है कि मौजूदा गार्बेज कलेक्टर तय शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं और निवासियों से जबरन 200 रुपये प्रति घर वसूले जा रहे हैं। इस मनमानी वसूली को लेकर क्षेत्र में भारी रोष है और लोग इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। बॉक्स जनता का विरोध, भुगतान रोकने का फैसला पत्र में उल्लेख किया गया है कि वार्डवासियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि जब तक पुराने समझौते को लागू नहीं किया जाता, तब तक किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। लोगों का कहना है कि नियमों को दरकिनार कर की जा रही वसूली आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रही है। बॉक्स अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन पार्षद उषा रानी और स्थानीय निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है। नगर परिषद की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। कोटस “कल सुबह नगर परिषद की गाड़ी कूड़ा कलेक्शन के लिए भेज दी जाएगी।” — मनोज शर्मा, सैनिटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद