Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
पंजाब 19 दिसंबर। पंजाब में शुक्रवार को दिन भर कोहरा छाया राया। मौसम विभाग ने अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के लिए कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर और मुक्तसर के लिए यलो अलर्ट और शेष सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह भी पंजाब-चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रहा। अमृतसर में तो विजिबिलिटी जीरो तक हो गई थी। घने कोहरे की वजह से शुक्रवार सुबह जालंधर-चंडीगढ़ रोड पर बलाचौर में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से एम्बुलेंस की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एम्बुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस ड्राइवर मरीज को लेकर जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पर दूसरी एम्बुलेंस को बुलाकर मरीज को उसमें शिफ्ट किया गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई, जहां राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस को सड़क से किनारे करवाया गया। पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। कॉलेज बस ने व्यक्ति को कुचला मोगा में फिरोजपुर मेन रोड पर सरकारी गैस्ट हाउस के सामने कॉलेज बस ने पैदल जाते व्यक्ति को कुचल दिया। बस मोगा से फिरोजपुर साइड जा रही थी जबकि व्यक्ति साइड पर चल रहा था। धुंध की वजह से बस ड्राइवर को वह नजर नहीं आया। बस के कुचलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। धुंध की वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 5 फ्लाइटें डिले हो गई हैं। इनमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइटें शामिल हैं। वहीं जालंधर में देर रात घने कोहरे की वजह से कार अधूरे पुल के लिए खोदे गड्‌ढे में गिर गई। जिससे कार पूरी तरह से टूट गई। ड्राइवर को भी चोटें लगी हैं।