Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना 14 Jan । फिक्की फ्लो लुधियाना ने द इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लैमर एंड लाइफस्टाइल स्टडीज़ (आईआईजीएलएस), रेड क्रॉस सोसाइटी, डू गुड फाउंडेशन और मैत्री बोध के सहयोग से बाल भवन, लुधियाना में वंचित बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर ने फिक्की फ्लो टीम और आईआईजीएलएस के प्रतिनिधियों के साथ बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह के दौरान बच्चों को उपयोगी सामग्री और उपहार वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही। आईआईजीएलएस के फैशन डिज़ाइनिंग और इंटीरियर डिज़ाइनिंग विभाग के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। फिक्की फ्लो लुधियाना की चेयरपर्सन श्वेता जिंदल ने छात्रों और टीम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण बताया। कार्यक्रम के अंत में आईआईजीएलएस की निदेशक गीता नागरथ ने रेड क्रॉस सोसाइटी और सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन एवं प्रायोजन जसलीन ननकाना द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से यह पर्व वंचित बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यादगार बन सका।